बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में पहाड़ी पर मिला दो किशोरों का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

नालंदा में पहाड़ी पर मिला दो किशोरों का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

NALANDA : गिरियक थाना इलाके के पंचाने नदी के पास गिरियक पहाड़ पर दो किशोरों की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गयी। बदबू आने पर स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने लाश बरामद की। मृतकों की पहचान नवादा जिला के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र स्थित वरनावां गांव निवासी मिट्ठू मांझी के 12 वर्षीय पुत्र विकास कुमार व अकलू मांझी के 13 वर्षीय पुत्र काली मांझी के रूप में की गयी है। दोनों 11 मई से ही गायब थे। ग्रामीणों के साथ ही परिजन भी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पहाड़ के उपर एक मंदिर है। मंगलवार को कुछ लोग वहां गये तो तेज बदबू से उन्हें नाक बंद करना पड़ा।

लोगों ने देखा तो मंदिर के पास ही दो शव पड़े थे। शव काफी पुराने थे। इस वजह से उनकी हालत खराब हो गयी थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एसपी अशोक मिश्रा, डीएसपी प्रदीप कुमार के साथ गिरियक व राजगीर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। शव को उतारकर नीचे लाया गया। 

मृतक के पिता मिट्ठू ने बताया कि उनका बेटा शादी समारोह में लौंडा नाच का काम करता था। गांव का ही काली भी उसके साथ ही रहता था। दोनों छह दिनों से गायब थे। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है, किसी पर शक भी नहीं है। डीएसपी ने बताया कि हत्या कैसे हुई है। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News