बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में सगी बहनों के गले मे फंदा लगा शव बरामद, हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

मोतिहारी में सगी बहनों के गले मे फंदा लगा शव बरामद, हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

MOTIHARI : मोतिहारी में दो बहनों का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस शव को बरामद कर जांच में जुटी है। पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। घटना बंजरिया थाना क्षेत्र के फुलवार - गम्हरिया गांव की बतायी जा रही है। बंजरिया पुलिस ने एक घर से दो सगी बहन ने गला में फंदा लगा शव बरामद किया है।

बंजरिया थाना क्षेत्र के फुलवार - गम्हरिया गांव में दो सगी बहन के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। शव देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव के भीड़ में जितने मुह उतनी बात सुनने को मिल रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शव को बरामद कर जांच में जुट गई है। पुलिस  शव को बरामद कर हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। 

ग्रामीणों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार दोनों वहन सौतेली मा के साथ रहती थी। दोनों बहनों की उम्र 15 व 17 वर्ष बताई जा रही है। दोनों बहन का शव फंदे में झूलता पाया गया। हालाँकि पुलिस को इस संबंध में कोई आवेदन प्राप्त नही हुआ है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई में जुट गई है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News