बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा से लापता युवक की राजगीर के एक नाले से बरामद हुई लाश, इलाके में सनसनी

नवादा से लापता युवक की राजगीर के एक नाले से  बरामद हुई लाश, इलाके में सनसनी

NAWADA : नवादा जिले के दलेलपुर गांव से पिछले पांच दिनों से लापता युवक की राजगीर में एक नाले से लाश बरामद की गई। लाश मिलने की सूचना के बाद उसके गांव और इलाके में सनसनी का  माहौल व्याप्त है। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में  जुटी है।  

घटना के संबंध में बताया गया है कि नालंदा जिले के राजगीर स्थित जरा देवी के मंदिर के निकट एक नाले से  एक युवक की लाश बरामद हुई। लाश मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना मिलते ही आनन-फानन में राजगीर पुलिस मौके पर पहुंची। 

मृतक की पहचान नवादा के दलेलपुर गांव निवासी शशिकांत सिंह के पुत्र सुधीर कुमार के रूप में की गई।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव बताया कि आज अहले सुबह में मिली सूचना के आधार पर शव को बरामद किया। मृतक 7 जनवरी की शाम में अपने ससुराल राजगीर जाने की बात कहकर निकला था। जो वापस नही लौटा था।

काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने के बाद मृतक की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में मां ने ससुराल वालों पर गायब किये जाने का आरोप लगाया था। मृतक  के परिजनों ने ससुरालवालों  पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।  

मामले   की जांच की जा रही है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News