बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुबह से गायब 12 वर्षीय बच्चे की घर के समीप इस हाल में मिली लाश, इलाके में सनसनी

सुबह से गायब 12 वर्षीय बच्चे की घर के समीप इस हाल में  मिली लाश, इलाके में सनसनी

Sasaram : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां चेनारी थाना अंतर्गत नारायणा गांव में एक 12 वर्षीय बच्चा की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से गांव में सनसनी व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि नारायणा गांव निवासी मुन्ना साह का 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक मंगलवार को सुबह ही अचानक वह गायब हो गया। घरवाले दिन में यह सोचते रहे कि शायद वह खेलने गया हो। जब देऱ शाम तक वह नहीं लौटा तो घरवालों ने उसकी खोज शुरु की। 

बताया जा रहा है कि खोजबीन के दौराना घर के पास ही एक भूसे के टाल के पास अभिषेक का शव पड़ा मिला। अभिषेक का शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने तत्तकाल इसकी सूचना पुलिस को दी। 

पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया है। वही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन गांव में चर्चा है कि आपसी रंजिश का मामला हो सकता है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 

इधर घरवालों ने अभिषेक की गला दबाकर कर हत्या किये जाने की आशंका जताई है। घटना के बाद से गांव में सनसनी और शोक व्याप्त है। 

सासाराम से राजू कुमार की रिपोर्ट

Suggested News