बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तीन दिनों से लापता किशोर का नहर में मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, लोगों ने किया सड़क जाम

तीन दिनों से लापता किशोर का नहर में मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, लोगों ने किया सड़क जाम

AURANGABAD : औरंगाबाद में आज तीन दिनों से लापता किशोर का शव नहर से बरामद हुआ है। किशोर का शव दाउदनगर थाना क्षेत्र के अगनुर नहर से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान 14 वर्षीय रौशन कुमार जम्होर थाना क्षेत्र के पैठारी गांव निवासी दिलीप सिंह के बेटे के रूप हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

दाउदनगर में डेरा लेकर पढ़ता था किशोर

मृतक किशोर दाउदनगर शहर में किराये के मकान में रहकर ज्ञान गंगा स्कूल में पढ़ाई करता था। जानकारी के अनुसार रौशन कुमार आठवीं क्लास का छात्र था और खेलने के लिए 17 फरवरी को दोपहर 3 बजे अशोका हाई स्कूल के मैदान में गया था। तब से ही वह लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब रौशन का कुछ पता नही चला तो रौशन के पिता दिलीप सिंह ने गुमसुदगी का सनहा दाउदनगर थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने भी रौशन की बरामदगी को लेकर जगह जगह छापेमारी कर रही थी, लेकिन उसका कुछ भी पता न चल सका। 

हत्या का आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी नृशंस हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया है। घटना के विरोध में परिजनों ने दाउदनगर शहर के भखरूआ चौक को जाम कर दिया। चारो तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया, इसके बाद सड़क जाम हटाया गया।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News