डेस्क... समस्तीपुर जिले में एक महिला की हत्या होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। समस्तीपुर मुसरीघरारी मार्ग पर महिला का शव पाया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद से लोगों में तरह-तरह की चर्चााएं हो रही है।
बताया जाता है कि मुसरीघरारी के पास मिले महिला के शरीर पर कई जख्म के निशान थे। मुसरीघरारी के हरपुर ऐलोथ वार्ड संख्या 10 में सड़क किनारे मिले शव को देखकर पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का बता रही है। बहरहाल ये जांच का विषय है। मुफ्फसिल के रहीमपुर रुदौली वार्ड संख्या 12 के रहने वाली मृतक महिला को लेकर पुलिस अब जांच में जुट गई है।