मुजफ्फरपुर में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का डेड बॉडी बरामद, परिजनों में मचा कोहराम, गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का डेड बॉडी बरा

मुजफ्फरपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का डेड बॉडी परिजनों को बरामद हुआ जिसके बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई है .पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के मधौल गांव का है. जहां के रहने वाले ग़रीबनाथ सहनी का अपने ही पड़ोस के रहने वाले कुछ लोगो से विवाद चल रहा था इसी बीच इनके पड़ोसियों ने इनको देख लेने की धमकी तक दी थी जिसके बाद शुक्रवार को गरीबनाथ सहनी का पुत्र ओम प्रकाश अपने दरबाजे पर बैठा हुआ था तभी पड़ोस के युवक सौरव कुमार इनके पुत्र को अपने साथ चलने के लिए बोला लेकिन इनका पुत्र ओम प्रकाश काम का हवाला देते हुए जानें से मना करता रहा.

 सौरव कुमार जबरदस्ती मनियारी बैक चलने की बात कह कर ओम प्रकाश को अपने साथ बैठा लिया जिसके कई घंटो के बाद सौरव कुमार ने ओम प्रकाश के परिजनों को फ़ोन करके बताया कि ओम प्रकाश का बाइक से एक्सीडेंट हो गया है और उसका पैर टूट गया है जब परिजनों ने पूछा की ओम प्रकाश कहा है तो आरोपी परिजनों को अलग अलग असपताल में घुमाते रहे और अंत में आरोपी युवक ने बताया कि ओम प्रकाश की मौत हो गई है और उसका डेड बॉडी एसकेएमसीएच में है जिसके बाद परिजन वहा पहुंचें तो देखा कि ओम प्रकाश की मौत हो चुकी है 

जिसके बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई वही अब पुरे मामले को लेकर मृतक ओमप्रकाश के परिजनों ने पूरे मामले की लिखित शिकायत मनियारी थाने के पुलिस की है .वहीं परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि उनके पुत्र की जान पड़ोषी ने ही ली है. परिजनों ने पुरे मामले की लिखित आवेदन मनियारी थाने को दिया है.

 वहीं मामले में आवेदन प्राप्त होते ही मनियारी थाने की पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

रिर्पोट- मणि भूषण शर्मा