बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : सामान लाने बाज़ार गए युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

BIHAR NEWS : सामान लाने बाज़ार गए युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

AURANGABAD : आज सुबह देव थाना की पुलिस ने बेढ़नी गांव के बधार से हत्या कर फेंका गया एक युवक का शव बरामद किया हैं। मृतक की पहचान आजाद बिगहा गांव निवासी त्रिलोकी भुइयां के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर कुछ सामान लाने के लिए घर से शिवगंज बाजार गया था। लेकिन देर रात तक घर नही लौटा तो  परिजनो ने काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कोई पता नही चल सका। 

इसी बीच आज सुबह युवक का शव गांव से कुछ दूर  पाया गया। इसके बाद घटना की सूचना देव पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही देव थानाध्यक्ष मनोज पांडेय दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। इसके बाद शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। इधर घटना के बाद परिजनों का रोते रोते बुरा हाल हैं। 

वहीं परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। हालाँकि युवक की हत्या किसने की हैं अभी तक पता नही चल सका हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया जायेगा।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News