बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दो दिन से लापता युवक की मिली लाश, परिजनों ने लगाया मर्डर का आरोप

दो दिन से लापता युवक की मिली लाश, परिजनों ने लगाया मर्डर का आरोप

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है। राजधानी में इन दिनों अपराध चरम पर है। पुलिस अपराध को रोक पाने में विफल है। पटना में कुएं से एक शख्स की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना पटना जिले के फुलवारी शरीफ थाना के सकरैचा मुसहरी गढ़ की है। जहां कुएं से एक शख्स की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मंटू मांझी 25 वर्ष के रूप में किया गया है। 

मंटू के पिता लल्लन मांझी ने बताया कि उनका बेटा 2 दिनों से लापता था। इसी क्रम में शनिवार को उस कुएं के पास छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे। बच्चों ने कुएं में लाश की सूचना गांव के लोगों को दी। सूचना मिलते ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और शव को कुएं से निकाला। शव को निकालते हैं उसकी पहचान तुरंत कर ली गई। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद ही यह मामला हत्या या आत्महत्या का है, स्पष्ट हो पाएगा।


Suggested News