बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोरहर नदी में मिला चार दिन से लापता बच्चे का शव, मां ने कहा - अपनों ने ही धन-संपत्ति के लिए कर दी हत्या

मोरहर नदी में मिला चार दिन से लापता बच्चे का शव, मां ने कहा - अपनों ने ही धन-संपत्ति के लिए कर दी हत्या

MASAURHI : संपत्ति विवाद में सारे रिश्ते पीछे छूट जाते हैं, यह बात एक बार फिर से सही साबित हुई है। मसौढ़ी थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां अपनों ने ही पांच साल के मासूम बच्चे की बेहरमी से हत्या कर दी और उसकी लाश को नदी में फेंक दिया। चार दिन से बच्चे की तलाश की जा रही थी। जिसमें आखिरकार पुलिस ने बच्चे के शव को मोरहर नदी से बरामद किया है। बताया गया कि मासूम बच्चा अपनी मां के साथ पुनपुन डूमरी में रहता था, जो अब अपने बच्चे की मौत के बाद बेसुध हो गई है। बच्चे का नाम अंकित कुमार बताया गया।

जानकारी के अनुसार अंकित के पिता का दुर्घटना में निधन हो चुका है और वर अपनी मां के साथ अपने ननिहाल हांसाडीह में रहता था। बताया गया कि 8 सितंबर को तीज के दिन वह स्कूल गया था, जहां से वह वापस घर नहीं लौटा। जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। महिला ने मामले में ससुर, भैंसुर, देवर, नंदौसी, ननद,  गोतनी, सास पर आरोप लगाया कि उन्होंने धन के लिए बेटे की हत्या कर दी।

सारी संपत्ति हड़प ली

 महिला ने बताया कि पति की दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसमें चार लाख मुआवजा मिला था, वह पैसा भी उन लोगों ने जब्त कर लिया। इसके बाद खेत में एक करोड़ रुपया निकला, जिसे भी उन लोगों ने जब्त कर लिया। महिला ने बताया कि उनके ससुरालवालों ने मेरे सारे जेवर भी हड़प लिए हैं। पति की मौत के बाद एक बेटा ही था, जिसे रास्ते से हटाने के बाद सारी संपत्ति अब दोनों बेटों के बीच बांटने के लिए ऐसा किया गया।


Suggested News