बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवती का शव, परिजनों ने प्रेमी पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया आरोप

खगड़िया में संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवती का शव, परिजनों ने प्रेमी पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगाया आरोप

KHAGARIA : जिले के गंगौर सहायक थाना इलाके के रानी सकरपूरा गांव में आज एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पुलिस ने युवती के शव को एक खेत के झोपड़ीनुमा घर से फंदे से लटके हालत में बरामद किया है। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या होने की आशंका जाहिर किया है। 


वहीँ प्रेम प्रसंग में भी हत्या की बात सामने आ रही है। मृतक के परिजन युवती के प्रेमी नीतीश कुमार पर दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगा रहे है। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि पूजा कुमारी का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

दोनों शादी भी करना चाहते थे। लेकिन युवती के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। लड़की वाले किसी अन्य लड़के के साथ उसकी शादी तय कर रहे थे। जिसके विरोध में युवती की संदिग्ध मौत हुई है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट 

Suggested News