बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ससुराल में मिला विवाहिता का शव, नशे में धुत्त हो पति करता था मारपीट, लड़का-लड़की दोनों की थी दूसरी शादी

ससुराल में मिला विवाहिता का शव, नशे में धुत्त हो पति करता था मारपीट, लड़का-लड़की दोनों की थी दूसरी शादी

NALANDA : नालंदा में एक विवाहिता का शव उसके ससुराल से पुलिस ने बुधवार की रात बरामद की है। मामला अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्थावां गांव का है। मृतका की पहचान सुरेश चौधरी की (22) वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में की गई। गुरुवार की सुबह पुलिस शव के पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुँची। 

खुशबू की मां सुमन देवी ने बताया कि साल भर पूर्व उन्होंने अपनी बेटी की शादी सुरेश चौधरी से की थी। शादी के बाद पता चला कि उनके दामाद की पूर्व से भी शादी हो रखा था। जिससे तीन बच्चे हैं। पहली पत्नी को भी उसने मार दिया था। बुधवार की शाम उनकी बेटी की सौतेले बेटे ने उनलोगो को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे लोग अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे जहां देखा कि फांसी लगाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। हमेशा उनका दामाद नशे की हालत में घर आता था और उनकी बेटी के साथ मारपीट किया करता था। उनकी बेटी अगर किसी परिवार के यहां जाती थी तो उसे वहां रहने नहीं देता था और मारपीट कर अपने साथ घर ले जाता था। 

 गया जिला के सरबहदा गांव निवासी बाल गोविंद चौधरी ने अपनी बेटी खुशबू कुमारी की शादी 1 साल पूर्व अस्थावां थाना क्षेत्र के साजो चौधरी के पुत्र सुरेश चौधरी से किया था। एक महीना पूर्व खुशबू अपने भतीजी की छठियारी में शामिल होने मायके आई थी। युवक टोटो चलाने का काम करता है। मृतका 3 बहन और 1 भाई में सबसे बड़ी थी। लड़के और लड़की दोनों की यह दूसरी शादी थी। खुशबू का जहां पूर्व से एक बेटी है तो वहीं सुरेश  का पूर्व से तीन बच्चे हैं। 

अस्थावां थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया बुधवार की रात सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला का शव उसके ससुराल में पड़ा हुआ है। इसके उपरांत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देते हुए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मायके वाले गला घोट हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ससुराल का परिवार घर छोड़ फरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Suggested News