बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालन्दा में लापता महिला का कुएं से मिली लाश, परिजनों ने जताया दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

नालन्दा में लापता महिला का कुएं से मिली लाश, परिजनों ने जताया दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा के करायपरसुराय थाना क्षेत्र के एक गांव में लापता 21 वर्षीय महिला का शव कुंए में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला अपने मायके से तीन दिनों से लापता थी। महिला के पिता ने बताया कि उनकी पत्नी बीमार है, जिसे देखने उनकी बेटी आठ दिन पूर्व ही ससुराल से घर आई थी। तीन दिन पहले ही वह मवेशी को चारा देने शाम के वक्त दालान गई थी। इसके बाद से वापस घर नहीं लौटी, काफी खोजबीन किया गया बावजूद उसका कहीं अता-पता नहीं चल सका। ससुराल से लेकर परिवार वालों के यहां भी पता किया गया लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार को गांव वालों से जानकारी मिली कि एक शव भुआल खंधा के कुएं में है। जब जाकर वहां देखा तो शव की पहचान की और मामलें का खुलासा हुआ।

परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि महिला को मवेशी घर के पास खींचते हुए बदमाश अपने साथ ले गए हैं और उसके साथ गलत काम कर उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। चेहरे पर चोट के निशान हैं जिससे यह आशंका व्यक्त किया जा रहा है। साड़ी में भी दाग के निशान हैं।महिला के पिता ने बताया कि उनका छोटा बेटा 3 महीने से लापता है। वह खेत पटवन के लिए खलिहान में गया हुआ था। तभी बदमाशों के द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया। इस मामले में स्थानीय थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। बावजूद अब तक पुलिस उसे बरामद नहीं कर सकी। 

मृतका के पिता का कहना है कि पड़ोसी से उनका विवाद चल रहा है उन्हीं लोगों के द्वारा पहले उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया और अब बेटी की हत्या की गई है। पड़ोसी से घर का पानी गिरने को लेकर विवाद चला आ रहा है। 25 वर्ष पूर्व पड़ोस के ही घर के सदस्यों के द्वारा उन्हें और उनके पिता को गोली मारी गई थी। इतना ही नहीं उनका एक पैर भी काट दिया गया था।  

वहीं करायपरसुराय थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शव को डॉक्टर के पैनल की मदद से पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में पुलिस जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है।

Suggested News