बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजधानी के पॉश इलाके में फंदे से झूलती मिली महिला की लाश, लिव इन रिलेशन में रहती थी महिला

राजधानी के पॉश इलाके में फंदे से झूलती मिली महिला की लाश, लिव इन रिलेशन में रहती थी महिला

News4nation desk : राजधानी रांची के पॉश इलाका मेकन कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही एक महिला का कमरे में फंदे से झूलता हुआ शव बरामद किया गया है। महिला का पैर जमीन से सटा हुआ था। जिससे यह आशंका   जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर उसे सुसाइड का रुप देने का प्रयास किया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतिका मूलरूप से तोरपा की रहने वाली थी। वह मेकन कॉलोनी में दीपक प्रसाद के मकान में चंदन  सिंह मुंडा नामक युवक के साथ लिव इन  रिलेशनशीप में रहती थी। 

लाश मिलने की सूचना मिलते ही तुपुदाना ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। 

पुलिस का कहना है कि मृतिका लीव इन रिलेशन में चंदन सिंह मुंडा नामक व्यक्ति के साथ रहती थी। वह आपराधिक प्रवत्ति का है। हत्या और आर्म्स एक्ट में रांची और खूंटी में जेल भी जा चुका है।

प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है। आत्महत्या या हत्या हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। मामले की जांच की जा रही है। 


Suggested News