बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में ईंट-पत्थर से कुचला मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

नालंदा में ईंट-पत्थर से कुचला मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

नालंदा. पावापुरी ओपी पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर शुक्रवार को दुर्गापुर गांव के पंचायत सरकार भवन नहर के समीप से युवक की लाश बरामद की। मृतक की पहचान घोसरावा गांव निवासी सिकंदर सिंह के 40 वर्षीय पुत्र गोरेलाल सिंह उर्फ लाखन के रूप में की गई। शव देखकर परिजन ईंट-पत्थर से कुचल कर हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।

मृतक के परिवार ने बताया कि युवक घर से मजदूरी की तलाश में निकला था। उसी दौरान नहर की ओर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर मजदूर की लाश पर गई। घटना की सूचना मिलने के बाग मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौजूद लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर हत्यारे पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार की चीख पुकार गांव में गूंज रही है। घटनास्थल का एसपी अशोक मिश्रा ने निरीक्षण करते हुए बताया कि करीब सात दिन पूर्व का शव प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। ओपी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जांच के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Suggested News