बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या ओर आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

सिवान में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या ओर आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

SIWAN : जिले में आज एक युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया हैं। मामला एम एच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के छोटका टरीला गांव के समीप चेमनी जाने वाला रास्ते के पास की बताई जा रही हैं। मृतक की पहचान नवादा निवासी हरिलाल राम के पुत्र अवधेश राम के रूप में हुई हैं। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई हैं। 

उधर घटना की जानकारी जैसे ही घर वालो को मिली तो पूरे घर में कोहराम मच गया। हालाँकि युवक ने खुद से फांसी लगाया हैं या फिर हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया हैं। अभी तक इसकी जानकारी नहीं हो पाई हैं। उधर पुलिस भी मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर मामले की तहक़ीकात करने में जुट गई हैं। 

हालाँकि अभी तक मामले का पूरा पता नहीं चल पाया है। पुलिस की ओर से बताया गया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा की युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर फंदे से लटका दिया गया है।

सिवान से विजय की रिपोर्ट  

Suggested News