बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में गंगा किनारे युवक का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

पटना में गंगा किनारे युवक का मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

PATNA : पटनासिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के दुल्ली घाट गंगा किनारे से शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। जहां सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। 

पुलिस ने मृतक की पहचान छोटी पहाड़ी निवासी अभिषेक कुमार के रूप में की है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है कि युवक की हत्या की गई है या फिर गंगा नदी में डूबने से उसकी मौत हुई है। वही पीड़ित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। 

मृतक के पिता बिरजू कुमार ने बताया कि कोई लड़का फ़ोन कर के अभिषेक को बुलाया था, उसके बाद उसका शव मिला है। फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की इसकी मौत कैसे हुई है।

पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट 

Suggested News