बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती

नवादा में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती

NAWADA : जिले के एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक शिक्षक पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना में गंभीर रुप से घायल शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि आज अहले सुबह जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित आरमएमडब्ल्यू गली में एक युवक पर तीन अपराधियों ने घेरकर उसके साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। इस दौरान आसपास के लोग ने मारपीट होता देखा तो हो-हल्ला मचाया। 

बताया जा रहा है कि लोगों को जुटता देख अपराधी फरार हो गये। लेकिन जाते-जाते बंदूक के कुंदे से युवक के सिर पर जोरदार प्रहार किया। इस घटना में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। 

घायल युवक का नाम मिथुन कुमार बताया है और वह नवादा में अपना गणित का कोचिंग चलाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त वह अपने कोचिंग में क्लास लेने जा रहे थे। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल एक गोली को भी बरामद किया है। फिलहाल घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News