बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चीन में तबाही मचानेवाले कोरोना के घातक वैरिएंट की भारत में हो चुकी है इंट्री, मिले पांच केस, जानें क्या है उनकी स्थिति

चीन में तबाही मचानेवाले कोरोना के घातक वैरिएंट की भारत में हो चुकी है इंट्री, मिले पांच केस, जानें क्या है उनकी स्थिति

PATNA :  चीन में ओमिक्रोन के नए वैरिएंट BF.7 के कारण मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। दुनिया भर के देश चीन की स्थिति को देख चिंतित नजर आ रहे हैं। भारत में भी महामारी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय फिर से एक्टिव मोड में आ गया है। बताया जा रहा है कि जिस वैरिएंट ने चीन में तबाही मचाई है। उस वैरिएंट के भारत में पांच मामले सामने आ चुके हैं। इसमें तीन मामले तो गुजरात के हैं, वहीं दो मामलेओडिशा से भी सामने आएहैं। हालांकि पांचों केस तीन माह पहले के बताए गए हैं। फिलहाल, सभी मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

सितंबर में मिले थे केस, सभी मरीज

कोरोना के जिस वेरिएंट ने चीन में मौतों का सैलाब ला दिया है। भारत में उस वैरिएंट की इंट्री सितंबर में हो गई थी। खुद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इसकी पुष्टि की है। मंडाविया ने बताया कि कोरोना का खतरनाक चीनी वैरिएंट BF-7 सितंबर में ही भारत आ गया था। वडोदरा में एक NRI महिला में इसके लक्षण मिले थे। वह अमेरिका से वडोदरा आई थी। उसके कॉन्टैक्ट में आए 2 अन्य लोगों की भी जांच हुई थी। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बाद में महिला ठीक हो गई थी। इसके अलावा BF-7 के दो अन्य केस अहमदाबाद और ओडिशा में भी मिले थे।

कितना खतरनाक है BF.7 वैरिएंट?

डॉक्टर रणदीप गुलेरिया कहते हैं कि BF.7 ओमिक्रॉन का ही एक सबवैरिएंट है। बड़ी बात ये है कि इस वैरिएंट में इम्युनिटी को चकमा देने की ताकत है। इसी वजह से अगर किसी को पहले कोरोना हुआ भी हो, वो फिर इस वैरिएंट से संक्रमित हो सकता है.वैक्सीन लेने के बाद भी शख्स इस वैरिएंट की चपेट में आ सकता है, लेकिन केस की गंभीरता कम रहेगी।



Suggested News