बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चार साल पहले डीलर ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, आजतक आरोपी को नहीं पकड़ पाई पुलिस, दर दर की ठोकर खा रही पीड़िता

चार साल पहले डीलर ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, आजतक आरोपी को नहीं पकड़ पाई पुलिस, दर दर की ठोकर खा रही पीड़िता

SITAMARHI : जिले में चार साल बाद भी बलात्कार के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी हैं। पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर दर भटक रहा है। पीड़िता के परिजन ने बताया कि करीब दर्जनों बार एसपी से इस मामले को लेकर मिल चुके है। वही थाना का चक्कर लगाते लगाते थक चुके। आधा दर्जन बड़े अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अबतक आरोपी फरार है। 


घटना रीगा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां साल 2018 में एक नाबालिग के साथ धोखे से घर बुलाकर गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी युवक रीगा के बभनगामा गांव का डीलर बिट्टू साह बताया जा रहा है। पीड़िता ने बताया की आरोपी ने पीड़िता से कहा की उसकी मां उसे बुला रही है। लेकिन उस समय उसकी मां वहां नही थी। इसके बाद आरोपी ने कमरा बंद कर घटना को अंजाम दिया है। 

पीड़िता के पिता ने कहा की चार साल से न्याय के लिए दर दर ठोकर खा रहे है। 1 जुलाई 2018 की घटना है और तत्कालीन थानाध्यक्ष ने केस दर्ज नहीं किया था। जिसके बाद महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उस समय से थाना और एसपी के यहां चक्कर लगा कर थक चुके है। उन्होंने कहा की आरोपी युवक गांव में आता है और राशन बाटने के बाद फरार हो जाता है। इसके बावजूद पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट 

Suggested News