बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सदर अस्पताल में लाए गए बंदी की हुई मौत, हत्या के आरोप में हुआ था गिरफ्तार, सामने आई मौत की वजह

सदर अस्पताल में लाए गए बंदी की हुई मौत, हत्या के आरोप में हुआ था गिरफ्तार, सामने आई मौत की वजह

NAWADA : हत्या के आरोप में गिरफ्तार एक बंदी की जेल में हालत खराब हो गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बंदी की मौत के बाद उसके परिवार में हड़कंप मच गया है। 

बताया गया कि हत्या के आरोप में रजौली थाना क्षेत्र के मरमो गांव के रहने वाले भूरावण सिंह के 40 वर्षीय पुत्र भोला सिंह की मौत इलाज के क्रम में हो गई। मामले में जेल सुपरिटेंडेंट अजीत कुमार ने बताया है कि 27 तारीख से जेल में बंद था।  9 दिन पूर्व नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज चल रहा था। भोला सिंह की लीवर में प्रॉब्लम थी। डॉक्टर के द्वारा बेहतर इलाज किया जा रहा था। लेकिन अचानक बुधवार को मौत हो गई। मौत होने के बाद जेल प्रशासन इनके द्वारा मृतक के परिवार को सूचना दी गई। 

वहीं मौके पर पहुंचे परिजन ने बताया कि तबीयत इनकी पहले भी खराब  थी। 2011 में जमीनी विवाद में भोला सिंह जो झारखंड के रहने वाले थे मारपीट के दौरान उनकी मौत हो गई थी। उसी हत्या के आरोप में 30 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। जिसमें काफी दिनों से भोला से फरार चल रहे थे। 

 जेल प्रशासन के द्वारा तबीयत खराब थी सूचना भी दी गई थी। जिसके बाद सदर अस्पताल में भोला सिंह की बेहतर इलाज की जा रही थी। उसी क्रम में अचानक भोला सिंह की मौत हो गई। जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिवार को सौंप दिया गया है।

Suggested News