बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

युवक की फांसी के फंदे से झूलती मिली लाश, प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

युवक की फांसी के फंदे से झूलती मिली लाश, प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

MUNGER : जिले से एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग में असफल होने की वजह से युवक ने जान दी है। घटना असरगंझ थाना क्षेत्र के सादोपुर की है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, मामले की जांच में जुटी है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि असरगंज थाना क्षेत्र के सादोपुर निवासी शंकर मंडल के 19 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस वक्त चला जब घरवाले सुबह जगे तो उसके शव को उसके कमरे के पंखे से लटका पाया गया। परिजनों ने बताया कि बीती रात विष्णु खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। वहीं घर के सभी सदस्य भी सो गए। सुबह जब वे जगे और विष्णु के कमरे में गए तो उसके शव को फंदे से लटका पाया। जिसके बाद उनलोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

इधर स्थानीय लोगों में युवक द्वारा प्रेम-प्रसंग में जान देने की चर्चा है। चर्चा है कि मृतक का किसी लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग था और उसमें असफल होने पर उसने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या को ध्यान में रखते जांच में जुटी है। 

मुंगेर से पी.के सिंह की रिपोर्ट

Suggested News