KISANGANJ : किशनगंज से एक दर्दनाक खबर है। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि युवक मेला देखने के लिए घर से निकला था। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसकी वजह से उसने अपना नियंत्रण खो बैठा और पुल से नीचे गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।
यह हादसा ठाकुरगंज प्रखंड के मेन सड़क पर हुआ है। मृतक का नाम धिरतिमान जिंग था। वो अपने घर ठाकुरगंज प्रखंड के कोरोबारी थाना इलाके से निकलकर मेला देखने भटाजोत जा रहा था, तभी रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर ब्रिज से गिर गयी और मौके पर ही युवक की मौत हो गयी।
मौत की खबर मिलते ही उसके घर में मातम पसर गया। इधर, दुर्घटना की खबर मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति धिरतिमान सिंग जागिरजत गांव का रहने वाला है। पेशे से वो किराना दुकानदार था।