बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहतास के मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत, शराब मामले में कल ही हुई थी गिरफ्तारी

रोहतास के मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत, शराब मामले में कल ही हुई थी गिरफ्तारी

रोहतास. मंडल कारा में एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस संजय कुमार नामक युवक को कछवा के झंकर बिगहा से गिरफ्तार किया था। आज अचानक उसकी तबियत बिगड़ी। इस उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गयी।

संजय पर शराब बेचने तथा पीने का आरोप था। मद्य निषेध कानून के तहत गुरुवार को संजय कुमार की गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन आज अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उसे सासाराम के सदर अस्पताल में लाया गया। यहां संजय की मौत हो गई।

मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक विचाराधीन कैदी संजय कुमार कछवा के रहने वाले लाल बाबूराम का पुत्र था। उसकी आयु 30 साल थी। उसके दो लड़का तथा तीन लड़की हैं। वहीं उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।


Suggested News