बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गैस कनेक्शन की चायपार्टी बदल गयी मातम में, सिलेंडर फटने से एक की मौत

गैस कनेक्शन की चायपार्टी बदल गयी मातम में, सिलेंडर फटने से एक की मौत

MUNGER :  कभी- कभी ऐसा हादसा होता है कि खुशी के पल मातम में बदल जाते हैं। मुंगेर में भी एक ऐसा ही हादसा हुआ है। एक शख्स को बुधवार को पहली बार सिलेंडर मिला था। सिलेंडर मिलने की खुशी में चाय की तैयारी चल रही थी। जैसे ही चूल्हा जला कि सिलेंडर में आग लग गयी। इस घटना में घर के मालिक की मौत हो गयी। दो लोग बुरी तरह झुल गये हैं।

पहला सिलेंडर मिलने की खुशी में बन रही थी चाय

मुंगेर के दिलावरपुर बाड़ा इलाके में शंकर राम का दोमंजिला घर है। शंकर राम की बहन ने बताया कि बुधवार को ही पहला गैस सिलेंडर मिला था। इस ख़ुशी में सब लोगों ने चाय पीने की योजना बनायी। शंकर मुहल्ले-मुहल्ले घूम कर चूड़ी बेचता था। वह नये सिलेंडर की खुशी में चाय पीने के लिए घर आया था। शंकर की पत्नी ने जैसे ही मोमबत्ती से चूल्हा जलाया, वैसे सिलेंडर में आग लग गयी। इसके बाद सब लोग किसी तरह ने निकल गए। मगर शंकर सामान निकालने के लिए घर के अंदर गया तो फिर जिंदा नहीं निकला। यह आग गैस रिसने से लगी थी। आग फैलने के बाद सिलेंडर एक जोरदार धमाके के साथ फट गया। इसके बाद चारो तरफ अफरा तफरी मच गयी। लोग अपने अपने घरों से निकल कर बार आ गये। शंकर का मृत शरीर आग बुझने के बाद निकाला गया।

दमकल की दो गाड़ियों ने मशक्क के बाद बुझायी आग

काली मंदिर के पास स्थित शंकर राम का घर संकरी गली में है। जब फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची तो आग्निशमन कर्मचारियों को वहां तक पहुंचने में बहुत मुश्किल हुई। करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में एक युवक और एक महिला बुरी तरह झुलस गयीं। आग की लपट इतनी तेज थी कि पूरा इलाका धुएं से ढक गया था। मुंगेर के एसडीओ ने बताया की चाय बनाने के दौरान ये हादसा हुआ है। जिसमे शंकर राम की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि मृतक  के परिजनों को सरकार द्वारा जो सहायता दी जाती है, वह दिया जाएगा।

मुंगेर से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

Suggested News