बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सैप जवान की मौत, खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे एएसपी अभियान

सैप जवान की मौत, खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे एएसपी अभियान

NAWADA : जिले के गोबिंदपुर थाना में प्रतिनियुक्त सैप जवान की मौत हो गईl मृतक सैप जवान जगरनाथ सिंह पश्चिम चम्पारण अंतर्गत मोतिहारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोकसा के निवासी है।

घटना की सूचना मिलते हीं एएसपी अभियान कुमार आलोक सदर अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी लीl

बताया जाता है की सैप जवान की तबियत अचानक खराब हो गई। थाना में उनके साथ रहें अन्य सैप जवान आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्स्को ने उसे मृत घोषित कर दिया l 

इधर जवान की मौत की खबर सुनते ही एएसपी अभियान देर रात अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार अचानक सैफ जवान की तबियत खराब हुई और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो  गई। जवान के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News