बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में गंगा नदी में डूबने से दो बहनों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

कटिहार में गंगा नदी में डूबने से दो बहनों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

KATIHAR : जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबने से दो बच्ची की मौत हो गयी। बरारी थाना क्षेत्र के काढ़ागोला गंगा घाट के इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बकिया सुख्याय के रहने वाले 9 साल की छोटी कुमारी नहाने के दौरान नदी में डूबने लगी। इसी दौरान उसको बचाने गई उसकी चचेरी बहन 13 साल के सुजाता भी डूब गई। डूबने से दोनों चचेरी बहन की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों शव को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। 

वहीँ खगड़िया जिले के गंगौर सहायक थाना इलाके के खरगी-तेरासी गांव में आज नहाने दौरान दो सगे भाई-बहन समेत तीन लोग डूब गए। जिसमें से एक युवक का शव बरामद हो गया है। जबकि दो युवतियां अब भी लापता बताई जा रही है। लापता युवतियों में करिश्मा और माधुरी कुमारी शामिल है। 

घटना तब हुई जब तीनों अपने एक सबन्धी के देहांत के तीसरे दिन के कर्म के बाद नदी में स्नान करने गए थे। रौशन और युवती रेशमी दोनो सगे भाई-बहन है। जबकि युवती माधुरी फुफेरी बहन है। हालांकि SDR की टीम लापता लड़कियों की तलाश कर रही है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक रौशन कुमार के दादा जी का आज से तीन दिन पहले निधन हो गया था। आज उनके श्राद्धकर्म के तीसरे दिन परिवार के सभी लोग गंडक नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। इधर घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News