PATNA : मुख्य
सचिव की कुर्सी संभालते ही एक्शन में दिखे दीपक कुमार। शुक्रवार को उन्होंने ताबड़तोड़ छह से अधिक बैठकें कीं।
पर्यटन, ग्रामीण कार्य, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, ऊर्जा, श्रम समेत अन्य विभाग के अफ़सरो के साथ मीटिंग की। विभाग में
चल रहे योजनाओ का प्रेजेंटेशन भी देखा। दीपक कुमार तेज तर्रार अफसर माने जाते हैं।
वे फाइलों का जल्द निबटारा करने वाले अफसर हैं। उन्हें खुद पसंद नहीं है कि टेबल
पर फाइलें पड़ी रहें।
सरकारी
विभागों के कामकाज की गति को तेज करने के लिए उन्होंने अधिकारियों के निर्देश
दिये। पदभार ग्रहण करने के पहले ही उन्होंने कहा था कि प्राथमिकताएं कर लीं गयी
हैं। उनको हर हाल में लागू किया जाएगा।
गुरुवार
को जब उन्होंने मुख्य सचिव का पदभार संभाला था तब उन्होंने कहा था कि अफसर अपनी
जिम्मेवारी को ईमानदारी से निभाएं। विकास की गति को तेज करने के लिए वे अपना सम्पूर्ण
योददान दें। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को और तेज किया जाएगा।