बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दीपावली आज : बाजार से घरों तक उत्सव का माहौल, बारिश नहीं डालेगी पर्व में खलल

दीपावली आज : बाजार से घरों तक उत्सव का माहौल, बारिश नहीं डालेगी पर्व में खलल

PATNA : आज दोपों का त्योहार दीपावली है। पूरे उत्साह के साथ आज त्योहार मनाने की तैयारी जारी है। शुक्रवार को धनतेरस के साथ ही महापर्व की शुरुआत हो गई थी। शनिवार को छोटी दीपावली पर घरों में पूजन आदि हुआ। दीप जलाए गये। आज रविवार को दीपावली को लेकर देर रात तक तैयारियां भी होती रहीं। बाजार से लेकर घरों तक हर कहीं उत्सव का माहौल नजर आ रहा है।

शनिवार को बाजार में दीपावली की तैयारियों को लेकर लोग खरीदी करते रहे। गणेश-लक्ष्मी, मिट्टी की दियाली, रुई, कच्चे करवा तथा अन्य जरूरत की सामान के लिए दुकानों में भीड़ रही। मिठाई और गिफ्ट पैकेटों के लिए लोग लाइन लगाए रहे। शहर के प्रमुख मिष्ठान भंडार में सुबह से ही आर्डर देने वालों का तांता लगा रहा।

वहीं पिछले दो दिनों से मौसम का ‘बिगड़ा मिजाज' आज रविवार को सुधरा नजर आ रहा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि दीपावली में बारिश खलल नहीं डालेगी। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से होते हुए ओडिशा और उसके आसपास बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब कमजोर पड़ने लगा है। पुरवइया से अब पछुआ हवा चलने लगी है। पछुआ हवा ड्राई होने के कारण अधिकतम तापमान रविवार को एक से दो डिग्री बढ़ेगा। 


Suggested News