बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JPSC की सहायक अभियंता परीक्षा में गया के दीप्तिमान सौरभ ने लहराया परचम, जिले में खुशी की लहर

JPSC की सहायक अभियंता परीक्षा में गया के दीप्तिमान सौरभ ने लहराया परचम, जिले में खुशी की लहर

पटना.  झारखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त सहायक अभियंता सिविल और मैकेनिकल प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी किया। इसमें गया के साकेतपुरी मुहल्ले के निवासी दीप्तिमान सौरभ ने सफलता हासिल की है। दीप्तिमान सौरभ के पिता अंजनी कुमार शर्मा नगर परिषद में अभियंता है। परिणाम जारी होने के बाद से परिवार के सभी सदस्यों एवं शुभेच्छुओं में खुशी की लहर है।

बताते चले कि जेपीएससी क्वॉलिफाई करने के बाद दीप्तिमान का चयन सिविल इंजीनियरिंग में एक निर्माण विभाग के सहायक अभिनेता के रूप में किया गया है। दीप्तिमान ने गया के डीएवी कैंट एरिया गया से 10वीं की तथा बिहार, झारखंड ओडिशा, बंगाल में प्रतिष्ठित DPS बोकारों से 10+2 की पढ़ाई की। साथ ही देश के प्रतिष्ठित तकनीक शिक्षण संस्थाओं में से एक जादवपुर युनिवर्सिरी से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

अब दीप्तिमान को झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर दिन 15 नवम्बर 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में झारखंड सरकार द्वारा नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।  इसके अतिरिक्त दीप्तिमान सौरभ ने BPSC द्वारा आयोजित पॉलिटेक्निक कॉलेज के लेक्चरर पद की लिखित परीक्षा में भी सफलता हासिल की है, जिसका साक्षात्कार होना है।


Suggested News