बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

‘ॐ’ के तिलक के साथ भारतीय राफेल ने भरी पहली उड़ान, गिरिराज बोले- अब पाकिस्तान पर निर्भर कि वह इसका पहला गोला कब खाएगा?

‘ॐ’ के तिलक के साथ भारतीय राफेल ने भरी पहली उड़ान, गिरिराज बोले- अब पाकिस्तान पर निर्भर कि वह इसका पहला गोला कब खाएगा?

PATNA: फ्रांस ने आज भारत को पहला राफेल विमान सौंप दिया है।  केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने इसको लेकर प्रतिक्रिया दी है। गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर पाकिस्तान को चेतावनी दी है। गिरिराज सिंह ने कहा कि आज राफेल पर ॐ लिखाने के साथ ही वह भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हो गया, अब पाकिस्तान पर निर्भर करता है कि वह इससे पहला गोला कब खाएगा?

बता दें कि वायुसेना के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। फ्रांस ने भारत को RB 001 राफेल विमान सौंप दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत के पहले राफेल विमान की शस्त्र पूजा ओम लिखकर की। इसके बाद उन्होंने राफेल विमान की उड़ान भरी।

 इससे पहले रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय वायुसेना के बेड़े में राफेल आने से हमारी क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भारत-फ्रांस के राजनीतिक रिश्ते मजबूत हो रहे हैं और मुझे उम्मीद है राफेल विमानों की डिलिवरी तय समय पर की जाएगी।

राजनाथ सिंह ने कहा यह विमान भारत की वायुसेना को और ताकत देगा। राजनाथ ने कहा कि हमें खुशी है कि राफेल विमान की डिलिवरी सही समय से हो रही है। हमें इस बात की भी खुशी है कि यह विमान हमारी वायुसेना की क्षमता में वृद्धि करेगा।


Suggested News