बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

LIVE: जॉर्ज फर्नांडिस को अंतिम विदाई, प्रार्थना सभा में सीएम नीतीश भी हुए शामिल

LIVE: जॉर्ज फर्नांडिस को अंतिम विदाई, प्रार्थना सभा में सीएम नीतीश भी हुए शामिल

NEW DELHI :  पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस को आज अंतिम विदाई दी गई। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आज स्व0 जॉर्ज फर्नांडिस के पंचशील पार्क स्थित आवास पर आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया। इससे पूर्व उन्होंने स्व0 फर्नांडिस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस प्रार्थना सभा का आयोजन स्व0 फर्नांडिस की अन्त्येष्टि से पूर्व किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री के साथ स्व0 फर्नांडिस के परिवार के सदस्यगण भी उपस्थित थे। इसमें बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, बिहार राज्य योजना पर्षद के सदस्य संजय झा, जदयू के महासचिव के.सी. त्यागी एवं अन्य ने भी भाग लिया। इससे पहले बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने भी उनके आवास जाकर श्रद्धांजलि दी थी।

लोधी रोड शवदाह गृह में अंतिम संस्कार

 आज दोपहर 3 बजे दिल्ली के लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिन संस्कार में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत बड़ी तादाद में वरिष्ठ नेता शामिल हुए।   उनकी इच्छा के मुताबिक दाह संस्कार के बाद उनकी अस्थियों को दफनाया जाएगा। जॉर्ज फर्नांडिस का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार सुबह निधन हो गया था। फर्नांडिस अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे, जिस कारण वह पिछले कई वर्षों से सार्वजनिक जीवन से दूर थे। हाल में उन्हें स्वाइन फ्लू भी हो गया था। उनका निधन उनके दिल्ली स्थित आवास पर हुआ।

दाह संस्कार के बाद जॉर्ज फर्नांडिस की अस्थियों को दफनाया जाएगा। उनकी करीबी सहयोगी जया जेटली ने बताया कि फर्नांडिस शुरू में चाहते थे कि मृत्यु के बाद उनके पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया जाए। लेकिन बाद में उन्होंने दफन किए जाने की भी इच्छा जताई थी।


Suggested News