बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज पहुंचे रोहतास, कहा यूपी में ग्लोबल मीट और बिहार में जातीय जनगणना चल रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज पहुंचे रोहतास, कहा यूपी में ग्लोबल मीट और बिहार में जातीय जनगणना चल रहा है

SASARAM : रोहतास के दिनारा में आज भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित मकर संक्रांति के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। 

उन्होंने कहा की जिस समय पूरा देश विकास के रफ्तार में आगे बढ़ रहा है। उस परिस्थिति में बिहार बिछड़ता जा रहा है। उन्होंने सन 1991 का हवाला देते हुए कहा कि उस समय बेंगलुरु तथा हैदराबाद, पुणे में आईटी हब खुल रहे थे। उस समय बिहार में चरवाहा विद्यालय खोले जा रहे थे। 

नीरज सिंह ने कहा की आज जहां उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में ग्लोबल समिट हो रही है, तो बिहार में जातीय जातीय जनगणना चल रहा है। एक समय बिहार पूरे विश्व में ज्ञान विज्ञान और शिक्षा का केंद्र था। आज यहां के लोग पलायन कर रहे हैं। बड़ी बात यह है कि आज भी देश के कोने-कोने में बड़े-बड़े पद पर बिहार के लोग हैं। लेकिन फिर भी बिहार में बेरोजगारी चरम पर हैं।

बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए नीरज ने कहा की यहाँ शराब बंद किया जाता है। लेकिन जहरीली शराब बनानेवालों को बंद नहीं किया जाता है।उन्होंने कहा की बिहार में अपार संभावनाएं हैं। यहाँ के लोगों ने नालंदा विवि दिया। मौर्य साम्राज्य दिया।  

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News