बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली विधानसभा चुनाव : बीजेपी के इस ऐलान से आप और कांग्रेस के उड़े होश, जनता को समझाने में जुटी दोनो पार्टियां

दिल्ली विधानसभा चुनाव : बीजेपी के इस ऐलान से आप और कांग्रेस के उड़े होश, जनता को समझाने में जुटी दोनो पार्टियां

NEWS4NATION DESK : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषणापत्र जारी कर दिया है। अपने घोषणापत्र में बीजेपी ने कुछ ऐसे वायदे किये है जिसकी वजह से आप और कांग्रेस दोनों के होश उड़ गए है। अब दोनों ही पार्टियां इसकी काट की तलाश में जनता को इसे महज छलावा बताने में जुटी है। 

गरीबों को दो रुपये किलो आटा
दरअसल भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में गरीबों को दो रुपये किलो आटा देने जैसा लोक लुभावन वादा किया है। छत्तीसगढ़ में इसी तरह का वादा पूर्व सीएम रमन सिंह ने किया था और उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की थी। उन्हें चावल वाले बाबा कहकर पुकारा जाने लगा था। 

इसके साथ ही संकल्प पत्र में छात्राओं को साइकिल-स्कूटी, गरीब विधवा बेटी की शादी में 51 हजार रुपये के उपहार, स्वच्छ जल, 10 लाख लोगों को रोजगार देने जैसे कई वादे किए हैं। आप सरकार की तरफ से बिजली-पानी पर दी जा रही सब्सिडी जारी रखने का भी उसने वादा किया है।
 
 आप ने बताया बर्बादी पत्र
 
 इधर भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र ने आम आदमी पार्टी की नींद उड़ा दी है। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के इस संकल्प पत्र को बर्बादी पत्र करार दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल अब दिल्ली वालों को इससे बचने की सलाह देते हुए कहा है कि  भाजपा को वोट देने पर दिल्ली सरकार की मुफ्त योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। 

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि भाजपा के संकल्प पत्र से साबित हो गया है कि अगर दिल्लीवालों ने भाजपा को वोट दिया तो उनको मिलने वाली मुफ्त बिजली, पानी और महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधाएं मिलनी बंद हो जाएगी। साथ ही नसीहत भी दी कि इस बार वोट सोचकर ही देना।
 
वहीं, सांसद संजय सिंह ने भाजपा ने संकल्प पत्र को जुमला पत्र करार देते हुए कहा कि भाजपा ने फिर से अपनी मंशा साफ की है। भाजपा दिल्लीवालों को मिलने वाली मुफ्त सुविधाएं, मसलन 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 20000 लीटर मुफ्त पानी, महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा, बुजुर्गों की मुफ्त तीर्थ यात्रा, दुर्घटना पीड़ितों की फरिश्ते योजना आदि को बंद करना चाहती है। इसका संकल्प पत्र में जिक्र नहीं है। उन्होंने संकल्प पत्र को दिल्लीवालों की बर्बादी का पत्र कहा है।
 
 कांग्रेस ने बताया झांसा पत्र
इधर कांग्रेस ने भाजपा के संकल्प पत्र को ‘झांसा पत्र’ बताया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र में 10 लाख रोजगार देने की बात की है। इसी तरह 2014 के लोकसभा चुनाव में सालाना दो करोड़ रोजगार का वादा किया था। स्थिति यह है कि भाजपा सरकार रोजगार छिन रही हैं। चोपड़ा ने कहा कि देश रिकार्ड बेरोजगारी के दौर से गुजर रहा है। भाजपा ने दिल्ली में सीलिंग रोकने के लिए नए नियम बनाने की बात संकल्प पत्र में की है, लेकिन सीलिंग का सिलसिला लगातार जारी रहने की वजह से छोटे उद्योग धंधे बंद हुए ओर लाखों कामगार बेरोजगार हुए हैं।
 
 
 

Suggested News