बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली विधान सभा चुनाव : सीएम केजरीवाल ने परिवार संग सिविल लाइंस बूथ पर किया मतदान, जीत का किया दावा

दिल्ली विधान सभा चुनाव : सीएम केजरीवाल ने परिवार संग सिविल लाइंस बूथ पर किया मतदान, जीत का किया दावा

NEWS4NATION DESK : दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर आज सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है. 70 सीटों के लिए 672 उम्मीदवार मैदान में हैं. राष्ट्रीय राजधानी में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बीच 1.47 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग कर रहे है. इस चुनावी मुकाबले में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर है.

दिल्ली के 1,47,86,382 मतदाता आज तय करेंगे कि दिल्ली की सत्ता पर कौन सी पार्टी काबिज होगी. चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे. वहीं, मतदान आज शाम 6 बजे तक समाप्त होगा.

इधर दिल्ली के सिविल लाइंस बूथ पर सीएम केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद सीएम ने कहा कि मैं सबसे और खासकर महिलाओं से अपील करता हूं कि वे अपने मत का प्रयोग जरुर करें। वहीं उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि दिल्ली के लोग काम देखकर वोट करेंगे। मुझे उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी सत्ता में वापस आएगी

विधानसभा बनाम लोकसभा चुनाव नतीजे

दिल्ली चुनाव 2019 के नतीजे ये बताएंगे कि  क्या भाजपा लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी सात सीटों की तरह ही यहां भी जीत हासिल कर सकेगी। 2015 को विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज कर आप ने बीजेपी का सूपड़ा साफ कर दिया था जबकि लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को जोरदार जीत हासिल हुई थी। दोनों नतीजों से साफ है कि जनता प्रदेश और राष्ट्रीय चुनाव में अलग अलग सोच के साथ वोट करती है.

नई तकनीकों का इस्तेमाल
 इस बार चुनाव में मोबाइल एप्प, क्यूआर कोड, सोशल मीडिया इंटरफेस जैसी तकनीकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। दिल्ली के 11 जिलों की एक-एक विधानसभा सीट चुनी गयी हैं जिन पर मतदाता मतदान पर्ची बूथ पर नहीं लाने की स्थिति में स्मार्टफोन के जरिए हेल्पलाइन एप्प से क्यूआर कोड प्राप्त कर सकता है। इनमें सुल्तानपुर माजरा, सीलमपुर, बल्लीमारान, बिजवासन, त्रिलोकपुरी, शकूर बस्ती, नई दिल्ली, रोहतास नगर, छतरपुर, राजौरी गार्डन और जंगपुरा हैं।

शाहीन बाग में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
 दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार (8 फरवरी) के मतदान के लिए दिल्ली पुलिस ने पूरी दिल्ली में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन का केंद्र बने शाहीन बाग में विशेष सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा, “चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शाहीन बाग में विशेष तौर से बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) की टुकड़ी को तैनात किया गया है।”

तैनात किए गए सवा लाख सुरक्षा कर्मी
 दिल्ली चुनाव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 1.25 लाख सुरक्षा कर्मी दिल्ली की सुरक्षा की कमान संभाले रहेंगे। दिल्ली में करीब 40,000 सुरक्षाकर्मियों, होमगार्ड के 19,000 जवानों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 190 कंपनियां तैनात की गई हैं।



Suggested News