बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP के पूर्व विधायक पर बहू ने हीं लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज....

BJP के पूर्व विधायक पर बहू ने हीं लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज....

N4N DESK: खबर दिल्ली से है जहां बीजेपी के पूर्व विधायक मनोज शौकीन पर उनकी बहू ने हीं रेप का आरोप लगा कर सनसनी फैला दी है। भाजपा के 2 बार के विधायक रहे मनोज शौकीन के खिलाफ उनकी बहू ने पश्चिम विहार थाने में FIR दर्ज करवाई है। बहू ने अपने ससूर पर आरोप लगाई है कि पूर्व विधायक ने 31 दिसंबर 2018 और 1 जनवरी 2019 की रात के बीच की रात बंदूक की नोक पर रेप की घटना को अंजाम दिया.

पूर्व विधायक मनोज शौकीन मुंडका और नांगलोई जाट से विधायक रहे हैं. एफआईआर में पीड़िता ने कहा है कि 31 दिसंबर 2018 को उनके परिवार की एक होटल में पार्टी थी. पार्टी के बाद वो अपने पति के घर गई तो लगभग आधी रात को उनके ससुर ने रिवॉल्वर की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़िता ने एफआईआर में दिल्ली पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।दिल्ली पुलिस ने 8 अगस्त 2019 को केस दर्ज की है.

पीड़िता ने कहा है कि घरेलू हिंसा केस की सुनवाई के दौरान प्रोटेक्शन ऑफिसर ने उनसे कहा कि आपके साथ जो कुछ भी गुजरा है उसे विस्तार से बताओ. पीड़िता का कहना है कि उसके बाद ही वो अपनी आपबीती पुलिस के सामने कहने की हिम्मत जुटा पा रही है. पीड़िता का कहना है कि उसका ससुर उसे धमकी देता था कि वो बीजेपी का बहुत बड़ा नेता है और उसके कई सांसदों से ताल्लुक है और उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा.

पुलिस के अनुसार, शौकीन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस उपायुक्त (आउटर) सेजू पी. कुरुविला ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी  गई है।

Suggested News