बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

करप्शन पर बोले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, 'भ्रष्टाचारी नेता' को गद्दार घोषित किया जाए

करप्शन पर बोले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, 'भ्रष्टाचारी नेता' को गद्दार घोषित किया जाए

Desk. दिल्ली में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता को पता चलता है कि किसी नेता ने भ्रष्टाचार किया है तो उसके तन में आग लग जाती है। हमारी मांग है कि अगर नेता भ्रष्टाचार में पकड़ा जाए तो गद्दार घोषित किया जाए। देश में 75 सालों में कई घोटाले हुए हैं मगर कोई नहीं पकड़ा गया है। ऐसा कैसे हो रहा है कि भ्रष्टाचार हो रहा है और भ्रष्टाचार करने वाला पकड़ा नहीं जाता है।

मंगलवार को बजट सत्र में चर्चा के दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि बजट में 6500 लोगों के सुझाव शामिल किए गए हैं। 12 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने बहुत अच्छे सुझाव दिए हैं। उन्होंने कहा कि ये जो बजट दिल्ली की विधानसभा में प्रस्तुत किया गया बजट ऐतिहासिक है। चाहें केंद्र सरकार को ले लो या राज्य सरकार ले लो, आजाद भारत मे पहली बार एक बजट रोजगार बजट पेश किया गया है। इससे पहले रोजगार पर केवल चुनाव के समय रोजगार की बात होती थी।

उन्होंने कहा कि हमारी पंजाब में सरकार नई बनी है। 10 दिन के अंदर 25 हजार नौकरियों की घोषणा की है। हम दिल्ली के बजट में पाँच साल में 20 लाख नौकरियां लेकर आए हैं। इसे हम हर हाल में पूरा करके दिखाएंगे। हमारी पार्टी देश भक्त पार्टी है। हम जब लालबत्ती पर रुकते हैं तो बच्चे भीख मांगते हुए आ जाते हैं। मगर आज तक उनके कल्याण के लिए किसी ने नहीं सोचा। हमने सोचा है, हम इन बच्चों को पढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि मैं इनकम टैक्स में नौकरी करता था, नौकरी छोड़ी देश सेवा के लिए जुट गया। सुन्दरनगरी की झुग्गियों में रहा। यह देखने के लिए कि किस तरह वे लोग रहते हैं। बीमार होने पर उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाता था। मरीजों को दवाई नहीं मिलती थी, अब स्वास्थ्य को बेहतर कर दिया है। शिक्षा बेहतर कर दी है। पहले लोगों को राशन नहीं मिलता था। हम सरकार में आए तो हमने राशन की डोर स्टेप डिलीवरी करने की योजना बनाई मगर केंद्र ने योजना लागू नहीं होने दी। केंद्र सरकार हमारी योजनाएं रोकती है। हमारे काम रोकती है।

Suggested News