बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की करारी हार से गदगद सदानंद सिंह बोले-हमने इसी लिए चुनाव प्रचार में नहीं दिखाई थी आक्रमकता

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की करारी हार से गदगद सदानंद सिंह बोले-हमने इसी लिए चुनाव प्रचार में नहीं दिखाई थी आक्रमकता

PATNA: दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की करारी हार से पार्टी के बिहारी नेता काफी खुश हैं।बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष शक्तियों को मजबूत करने के लिये हीं कांग्रेस ने आक्रामक चुनाव प्रचार नहीं किया था। इस चुनाव परिणाम के लिये दिल्ली की जनता को धन्यवाद किया है।

 बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने दिल्ली चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के लिये मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है |उन्होंने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी ने दिल्ली की जनता का विश्वास पुनः जीतने में सफल रहे हैं | उनकी जीत छद्म राष्ट्रवाद की हार है | 

सदानंद सिंह ने कहा कि सत्ता की मद में चूर रहने वाली भाजपा को इस चुनाव परिणाम से सबक लेना चाहिये कि जनता के मुद्दे को नकली राष्ट्रवाद और साम्प्रदायिकता के नारों से नजरंदाज नहीं किया जा सकता है | जनता को भरमाने का प्रयास करने वाली भाजपा को यह भी सिखना चाहिये भारतीय लोकतंत्र की जनता बहुत ही परिपक्व है |

हाल में हुये देश के चार राज्यों के चुनावों में से तीन में बीजेपी सत्ता से दूर हो गई | उसने इन सभी में कमोबेश समान शैली में प्रचार की. परन्तु वह यह समझने में चूक गई कि देश की आत्मा धर्मनिरपेक्षता, आपसी भाईचारा और धार्मिक सौहार्द में है.

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन कर मैदान में उतरी थी।लेकिन जो रिजल्ट आए हैं उसमें बीजेपी से भी खराब स्थिति कांग्रेस की रही है।देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस दिल्ली में खाता खोलने में भी विफल रही है।पार्टी इस बार भी शून्य पर आउट हो गई है।वही हाल कांग्रेस की सहयोगी राजद की भी रही है।

Suggested News