बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली हिंसाःभोजपुर के युवक की हुई मौत, सब्जी लेकर आते समय भीड़ का हुआ शिकार

दिल्ली हिंसाःभोजपुर के युवक की हुई मौत, सब्जी लेकर आते समय भीड़ का हुआ शिकार

DESK:  दिल्ली में हुई हिंसा में भोजपुर के एक युवक की भी जान चली गई है। मृतक की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के दीपक कुमार के रूप में हुई है। पहले उक्त युवक की पहचान दिल्ली के ही शाहदरा थाना क्षेत्र के एक रोलिंग मिल में मजदूर के तौर पर काम करने वाले के रूप में हुई थी। लेकिन जब दूसरे भाइयों ने उसके घर लौटकर नहीं आने पर खोजबीन की तो इस घटना का पता चल पाया।

चाचा नंद कुमार यादव ने बताया कि दिल्ली में रह रहा उनका भतीजा सब्जी लेने बाजार गया था, तभी भड़की हिंसा में पथराव व गोलीबारी की जद में आया। भगदड़ के दौरान ही उसे गोली लग गई और नाहक ही उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार को उसका शव गांव पहुंचेगा, जहां उसका अंतिम संस्कार किया जा सकेगा। 

मृतक की पत्नी सरिता अपने पति की मौत की सूचना पाकर दहाड़ मारकर रो रही है। बड़ी बेटी खुशी व रिया के रोते-बिलखते चेहरे को देख छह वर्षीय बेटा रितिक भी अपने पिता की मौत की बात सुन रो पड़ा।

घटना को ले पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा है। लोगों ने बताया कि वह एक सामान्य मजदूर था, जो मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालने के लिए दिल्ली गया था और मौत का शिकार बन गया। 

Suggested News