बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिल्ली में टीचर ने दिखाई हैवानियत, पत्नी और 3 बच्चों को गला रेत कर मार डाला

दिल्ली में टीचर ने दिखाई हैवानियत, पत्नी और 3 बच्चों को गला रेत कर मार डाला

दिल्ली में एक सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां के महरौली इलाके में एक टीचर ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी। पेशे से शिक्षक आरोपी ने चाकूओं से गोदकर अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। हैं। आरोपी उपेंद्र शुक्ला बिहार के चंपारण का रहने वाला है।

 घटना शुक्रवार देर रात की है। मामला तब सामने आया जब सुबह उपेंद्र ने घर का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पड़ोसियों ने 100 नंबर पर फोन लगाया।

जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो अंदर के हालात देखकर सभी सकते में आ गए। दक्षिणी दिल्ली के DCP ने बताया कि एक नोट मिला है, जिसमें आरोपी ने अपनी पत्नी, तीनों बच्चों जिनकी उम्र 2 महीने, 5 साल और 6 साल है, उनकी हत्या करना कबूला है। आरोपी ने हत्या की वजह नहीं बताई है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी उपेंद्र खुद को डिप्रेशन का मरीज बता रहा है।

साउथ दिल्ली डीसीपी ने बताया कि उपेंद्र महरौली में परिवार के साथ रहता था और प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाता था। उसने अपनी पत्नी और तीनों बच्चा का गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने नोट लिखकर जुर्म कुबूला है।

डीसीपी विजय कुमार के मुताबिक सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर पुलिस को कत्ल की जानकारी मिली। उपेंद्र शुक्ला ने तीन बच्चों और पत्नी का कत्ल किया है। उसकी दो बेटी और एक बेटा है। आरोपी ने देर रात चाकू से सभी कत्ल किए हैं। उपेंद्र बिहार के चंपारण का रहने वाला है।

Suggested News