बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ब्रेकिंग न्यूज: दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके...उत्तर भारत में भी हिली धरती

ब्रेकिंग न्यूज: दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके...उत्तर भारत में भी हिली धरती

इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अभी तक जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि शाम 4.33 मिनट पर दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जम्मू कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 नापी गई है, इसका केंद्र पाकिस्तान के रावलपिंडी के पास बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के जाटलान इलाके में भूकंप का केंद्र था। यह जगह लाहौर से करीब से 117 किलोमीटर दूर था। भूकंप के झटके हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर भी महसूस किया गया है।

भूकंप के झटके  पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़, गुरदासपुर में भी महसूस किए गए हैं। वहीं भूकंप के झटके हरियाणा गुरुग्राम में भी महसूस किए गए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और मेरठ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।



Suggested News