बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

DELHI-NCR NEWS: यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती बस में लगी भीषण आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

DELHI-NCR NEWS: यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती बस में लगी भीषण आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

DELHI-NCR: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे के ज़ीरो पॉइंट पर चलती रोडवेज बस में अचानक ही भीषण आग लग गयी। आग लगने से बस में अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। चालक परिचालक सहित सवारियों ने जैसे तैसे कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि कोई भी इस घटना में हताहत नही हुआ।
 
 ये रोडवेज बस आगरा से चलकर दिल्ली के फाउंड्री नगर डिपो जा रही थी। दोपहर 12:30 बजे  यमुना एक्सप्रेस वे के ज़ीरो पॉइंट के पास बस पहुंची तो उसमें अचानक भीषण आग लग गयी। आग लगते ही बस में हड़कम्प मच गया और सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के वक्त बस में करीब 15  यात्री सवार थे। सभी ने जैसे तैसे बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। बस में आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो पाया है। हालांकि बस में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। लोगों को दूसरे बस में भेजने की तैयारी हो गई है।


Suggested News