बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशील चंद्रा होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, सरकार ने नाम को दी मंजूरी

सुशील चंद्रा होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, सरकार ने नाम को दी मंजूरी

New Delhi : देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त का फैसला हो गया है। सरकार ने चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा देश के अगले चीफ इलेक्शन कमिश्नर के रूप में चयनित किया है। बताया जा रहा है कि रविवार को सरकार ने निर्वाचन आयोग के सबसे बड़े पद के लिए उनके नाम को मंजूरी दे दी। इसका सिर्फ ऑर्डर आना रह गया है, जो कभी भी जारी हो सकता है।

1980 बैच के IRS अधिकारी है सुशील चंद्रा

15 मई 1957 को जन्‍मे सुशील चंद्रा 1980 बैच के IRS अधिकारी हैं। उन्होंने IIT रूड़की से बीटेक और देहरादून से LLB किया था। चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुनील अरोड़ा के रिटायर होने के एक दिन बाद 13 अप्रैल को चंद्रा उनकी जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। वह 14 मई, 2022 तक इस पद पर रहेंगे। चंद्रा 14 फरवरी 2019 को लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए थे। टीएस कृष्णमूर्ति के बाद वह दूसरे ऐसे IRS अफसर थे, जिन्हें चुनाव आयुक्त बनाया गया।

यूपी और पंजाब के चुनाव कराने की होगी जिम्मेदारी
 चंद्रा के कार्यकाल में चुनाव आयोग गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराएगा। इन राज्यों में अगले साल मार्च से मई तक विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को खत्म होना है।


Suggested News