बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एडमिशन के नाम पर गोरखधंधा, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

एडमिशन के नाम पर गोरखधंधा, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्कूल-कॉलेजों में एडमिशन के नाम पर फर्जीवाड़े का एक बड़ा खुलासा हुआ है। फर्जीवाड़े के इस खेल में शामिल प्रेम प्रकाश विद्यार्थी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि इस शख्स पर दिल्ली के पुलिस स्टेशन में 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। कई दिनों से दिल्ली पुलिस को इसकी तलाश थी। लगातार उसके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी लेकिन वो पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। पुलिस प्रेम प्रकाश के मोबाइल को सर्विलांस पर दे रखी थी। इसी बीच पुलिस को खबर मिलती है कि प्रेम प्रकाश बिहार में छिपा हुआ है। छानबीन करने पर पता चलता है कि प्रेम पटना के श्री कृष्णापुरी मुहल्ले में अपना ठिकाना बना रखा है। 

DELHI-POLICE-ARRESTED-PREM-PRAKASH-IN-THE-NAME-OF-ADMISSION2.jpg

खबर की पुष्टि होते ही दिल्ली पुलिस की एक टीम पटना के लिए रवाना हो जाती है और पटना पुलिस के सहयोग से उसे आनंदपुरी के अमरपुंज अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया जाता है। गिरफ्तार के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाती है, जिसमें ट्रांजिट रिमांड के आधार पर उसे दिल्ली ले जाया जाता है। पुलिस के आलाधिकारियों की माने तो पूछताछ में प्रेम प्रकाश से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि फर्जीवाड़े के इस पूरे खेल में कितने लोग शामिल हैं व किन स्कूल-कॉलेजों में एडमिशन के नाम पर गिरोह ने पैसा वसूला है। 

DELHI-POLICE-ARRESTED-PREM-PRAKASH-IN-THE-NAME-OF-ADMISSION3.jpg

अक्सर देखा जाता है कि नामी-गिरामी स्कूल-कॉलेजों में अपने बच्चे के एडमिशन के लिए गार्जियन मुंहमांगी रकम देने के लिए तैयार रहते हैं। इसी का फायदा प्रेम प्रकाश जैसे दलाल उठाते हैं और एडमिशन के नाम पर ये पूरा गोरखधंधा चलता है।  

Suggested News