बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JDU राज्यसभा सांसद किंग महेन्द्र का पत्नी का दावा करने वाली महिला को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला.....

JDU राज्यसभा सांसद किंग महेन्द्र का पत्नी का दावा करने वाली महिला को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला.....

NEWS4NATION DESK : जेडीयू के राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने महिला की गिरफ्तारी गहने चोरी करने के आरोप की है और उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दायर करते हुए कहा है कि महिला की गिरफ्तारी गहनों की चोरी के मामले में हुई है।
 
 बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद की पत्नी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत की थी कि उनके गहने एक महिला ले कर चली गई है। बार-बार उससे रिक्वेस्ट करने के बावजूद वो गहने वापस नहीं कर रही है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उक्त महिला से पूछताछ की, लेकिन जब उसने कोई सीधा जवाब नहीं दिया तो गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, निचली अदालत ने महिला को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
 
 बता दें किंग महेंद्र के ‘परित्यक्त’ बेटे ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। जिसमें उन्होंने अपने पिता महेन्द्र प्रसाद पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके पिता ने अपने साथ रह रही महिला के साथ मिल कर उनकी मां को अवैध तरीके से बंधक बना लिया है जो उनकी वास्तविक पत्नी है। 
 हाईकोर्ट ने महिला को प्रसाद से आरोपों की जांच पूरी होने तक अलग रहने का आदेश दिया था।

Suggested News