बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : अनंत सिंह 48 घंटे के अंदर बाढ़ कोर्ट में पेश होंगे, दिल्ली के साकेत कोर्ट ने दिया आदेश

बड़ी खबर : अनंत सिंह 48 घंटे के अंदर बाढ़ कोर्ट में पेश होंगे, दिल्ली के साकेत कोर्ट ने दिया आदेश

NEW DELHI : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 48 घंटे के भीतर बिहार के बाढ़ कोर्ट में पेश होने का दिल्ली के कोर्ट ने आदेश दिया है। अनंत सिंह के वकील ने बताया कि दिल्ली कोर्ट ने  सोमवार दोपहर 2 बजे तक बिहार के बाढ़ कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है।

अनंत सिंह हवाई जहाज से दिल्ली से पटना लाने की तैयारी है। उन्हें सीआईएसएफ की सुरक्षा में पटना लाया जाएगा। अनंत सिंह को साकेत कोर्ट ने  2 दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर बिहार पुलिस को सौंपा है।

बता दें कि अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। बिहार पुलिस उन्हें पटना लाने को लेकर दिल्ली में ही कैंप कर रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात से लेकर रविवार को सुबह तक अनंत सिंह को बिहार पुलिस पटना ला सकती है।



Suggested News