बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ठंड से ठिठुरने लगी दिल्ली जानिए बिहार में कब से बढ़ेगी कनकनी

ठंड से ठिठुरने लगी दिल्ली जानिए बिहार में कब से बढ़ेगी कनकनी

पटना. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के अंधिकांश शहरों में सर्दी का सितम बढ़ गया है. खासकर दिल्ली में रविवार को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा. दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा. दिल्ली में तापमान में आई गिरावट का असर अब तेजी से उत्तर प्रदेश और बिहार को अपनी जद में ले सकता है. 

मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा के जोर पकड़ने के साथ ही बिहार में उत्तरी राज्यों से ठंडी हवा आने लगी है. इसका मतलब है कि अब राज्य में न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे जाएगा और ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पटना में रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

हालाँकि आने वाले एक सप्ताह में तापमान में कुछ और गिरावट आने की संभावना है. खासकर न्यूनतम तापमान में ज्यादा कमी आएगी. 19 दिसम्बर के बाद से पटना में अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास तो न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. तापमान में आई गिरावट का असर सर्दी के सितम को बढ़ाने में सहायक होगा. 

इस वर्ष 12 दिसम्बर हो जाने का बाद भी राज्य में सर्दी का विशेष असर नहीं देखा जा रहा है. इन दिनों दोपहर के समय तेज धूप होने से मौसम गर्म लेकिन सुहावना बना हुआ है. हालाँकि पर्यावरणविदों का कहना अब तक ठंड नहीं बढना बदलते जलवायु परिवर्तन का भी संकेत है. इसका असर खेती पर पड़ सकता है. अगर देर तक सर्दी बनी रहेगी तो इससे मौसमी चक्र और फसल चक्र पर बुरा असर पड़ सकता है.

 


Suggested News