बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर जिले में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग, शिक्षा राज्य मंत्री से मिले बिहार के मंत्री जमा खान

कैमूर जिले में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग, शिक्षा राज्य मंत्री से मिले बिहार के मंत्री जमा खान

NEW DELHI : बिहार और यूपी की सीमा पर स्थित कैमूर जिले में केंद्रीय विद्यालय शुरू करने की मांग देश के शिक्षा मंत्री से की गई है। इस संबंध में बिहार के अल्पसंख्यक मंत्री जमा खान ने शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार से मुलाकात कर जिले में केंद्रीय विद्यालय शुरू करने की जरुरतों का जिक्र किया।

जमा खान ने बताया कि कैमूर (भभुआ) जिला के आसपास कोई भी केन्द्रीय विद्यालय नहीं है। छात्रों के पठन-पाठन के लिए अति आवश्यक है। शिक्षा के स्तर में गुणवत्ता एवं अनुशास्ति वातावरण हेतु भी केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना की अत्यन्त आवश्यकता है। ऐसे में यहां यथाशीघ्र केंद्रीय विद्यालय शुरू करने की कृपा करें।

बता दें कि जमा खान कैमूर जिले के चैनपुर से विधायक हैं। साथ ही लंबे समय से बिहार सरकार में मंत्री हैं।


Suggested News