बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्वराज पार्टी की सरकार से मांग, मजदूरों की पेंडिंग पड़े पासबुक को ऑनलाइन करा खाते में जल्द उपलब्ध कराए राशि

स्वराज पार्टी की सरकार से मांग, मजदूरों की पेंडिंग पड़े पासबुक को ऑनलाइन करा खाते में जल्द उपलब्ध कराए राशि

Aurangabad : स्वराज्य पार्टी ने जल्द से जल्द मजदूरों की पेंडिंग पड़े पासबुक को ऑनलाइन कराकर मज़दूरों के खाते में राशि जमा कराए जाने की सरकार से मांग की है। वहीं इसके लिए 5 अगस्त तक का समय देते उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। 

स्वराज पार्टी के विंग लेबर यूनियन (बिहार राज्य निर्माण श्रमिक कल्याण संघ) की बैठक ज्ञान गंगा इंटर स्कूल दाऊदनगर में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता लेबर यूनियन के प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव ने किया। 

इस मौके पर संघ के संरक्षक पूर्व विधायक एवं स्वराज पार्टी संरक्षक सोम प्रकाश सिंह ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके हक की लडाई स्वराज पार्टी लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि ओबरा, दाऊदनगर से लगभग दस हजार मजदूरों का निबंधन कराया गया था लेकिन जिला निबंधन पदाधिकारी के लापरवाही के कारण अभी तक मजदूरों के खाते में एक रुपये भी नहीं गया है। जबकि श्रम विभाग में करोडों रुपया पड़ा हुआ हैl 

वहीं संघ के सचिव कुमार राजेश ने पदाधिकारियों से आग्रह किया कि जल्द से जल्द मजदूरों की पेंडिंग पड़े पासबुक को ऑनलाइन कराकर मज़दूरों के खाते में राशि जमा कराए नहीं तो 5 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जायगाl 

सचिव ने कहा कि श्रम विभाग के अधिकारी मजदूरों के धर्य के परीक्षा नहीं ले। यदि जल्द ही उनकी मांगों को नहीं पूरा किया जाता है तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। 

बैठक में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश सिंह, संघ के सचिव मिथिलेश सिंह, विनय यादव, कमलेश यादव समेत बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहें। 

औरंगाबाद से डीएम मौर्य की रिपोर्ट 

Suggested News