बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डीलर हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन, दारोगा का फूंका पुतला

डीलर हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन, दारोगा का फूंका पुतला

औरंगाबाद. डीलर हत्याकांड का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार को ग्रामीणों ने फेसर थाना अध्यक्ष का पुतला फूंका। साथ ही उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

गौरतलब है कि 12 अप्रैल को फेसर थाना क्षेत्र के बसडीहा कला गांव में मामूली विवाद को लेकर डीलर बूढ़ा सिंह की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी थी। जिससे डीलर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। स्थानीय अस्पतालों में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया था। इसी क्रम में शुक्रवार को पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 

इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बावजूद भी अभी तक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीण आंदोलन करने की तैयारी में जुट गए हैं। सोमवार को सड़क पर आगजनी कर थानाध्यक्ष को हटाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस कांड के सभी अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं होगी तो आगे और उग्र आंदोलन करने पर हम सभी ग्रामीण बाध्य होंगे।

वहीं थानाध्यक्ष पर जातीय पक्षपात करने का भी ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। इस मामले में फेसर थानाध्यक्ष प्रणव कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने मारपीट के 6 आरोपियों को नामजद अभियुक्त बनाया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Suggested News